महाराजा रणजीत सिंह कप में सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज बने कार्तिक

जालंधर| प्रतियोगिता में कुल 10 शीर्ष बॉलर में से 5 स्थान जालंधर के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। कार्तिक चड्ढा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, जबकि प्रेरित दत्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त विक्रांत राणा, कृष भगत, और गौरव चौधरी ने भी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जगह बनाई। इस उपलब्धि पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस बियरर्स ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए महाराजा रणजीत सिंह कप का फाइनल मैच पीसीए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में पीसीए ग्रीन वर्सेज पीसीए पर्पल टीम के बीच खेला गया। जिसमें पीसीए पर्पल की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों में जालंधर के 10 से 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें पीसीए ग्रीन जो रनरअप रहे उसकी तरफ से खेलते हुए जालंधर के कार्तिक चड्डा ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। कार्तिक ने फाइनल मैच में भी 3 विकेट हासिल की। जबकि पूरे टूर्नामेंट में कार्तिक चड्डा ने पीसीए ग्रीन की तरफ से राइट आर्म लेग ब्रेक गेंदबाजी की भूमिका में 6 मैच खेलते हुए 20 ओवरों में 144 रन देकर सर्वाधिक 13 विकेट हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में कार्तिक सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज है। कार्तिक खालसा कॉलेज में डीसीए का स्टूडेंट है जिसने स्टेट और नेशनल स्तरीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *