कोडरमा| उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ ने झुमरी तिलैया महाराणा प्रताप चौक में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं स्थल के सौंदर्यीकरण कराए जाने का अनुरोध किया। इसे लेकर शुक्रवार को महासंघ का एक शिष्टमंडल विधायक अमित कुमार के साथ उपायुक्त से मिला। महासंघ ने आग्रह किया कि फोरलेन निर्माण के क्रम में प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त हो गई है। इसलिए उस स्थल का महापुरुष महाराणा प्रताप की कद और कृति के अनुसार आदमकद प्रतिमा लगाकर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाए है ताकि ऐसे महापुरुष का सम्मान हो सके। उपायुक्त ने शिष्टमंडल की बातों को सुनकर इसे काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया है कि यह बात मेरे जेहन में है और मैं इसके प्रति काफी गंभीर हूँ। शिष्टमंडल में क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, केंद्रीय महामंत्री राम लखन सिंह, परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामचंद्र सिंह ,रामनाथ सिंह ,वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवलाल सिंह सचिव राजेंद्र सिंह दिनेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


