महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का एक्स अकाउंट हुआ हैक:एकनाथ शिंदे के अकाउंट से पोस्ट हुए पाकिस्तान-तुर्की के झंडे; 45 मिनट में मिला कंट्रोल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनके सोशल मीडिया हैंडल से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कीं । शिंदे के कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी । उनकी टीम ने कहा- शिकायत के बाद 30 से 45 मिनट के अंदर अकाउंट का कंट्रोल हमें वापस मिल गया। महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की जांच कर रहा है और हैकिंग के पीछे के लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हैकिंग के दौरान कोई संवेदनशील जानकारी शेयर नहीं हुई है । अकाउंट अब पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। देश में बढ़ रहे हैकिंग और साइबर अपराध के मामले भारत में हैकिंग और साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2024 में प्रमुख घटनाओं में WazirX क्रिप्टो एक्सचेंज पर $230 मिलियन का हैक, BSNL डेटा ब्रेक, और स्टार हेल्थ पर 7.24 TB डेटा लीक शामिल हैं। ये साइबर हमले टेलीकॉम, फाइनेंस, हेल्थकेयर और एनर्जी सेक्टर को प्रमुख रूप से निशाना बनाकर किए जा रहे हैं। 2025 में AI-पावर्ड स्कैम्स और रैनसमवेयर के और बढ़ने की चेतावनी दी गई है। क्या हैं साइबर अपराध के कारण? डिजिटल ट्रांजैक्शंस का बढ़ना (UPI आदि), AI का दुरुपयोग, और जियोपॉलिटिकल टेंशन (जैसे पाकिस्तान-लिंक्ड ग्रुप्स) साइबर अपराध के मुख्य कारण हैं। संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड यूज करें, और फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सरकार ने I4C और CERT-In के जरिए कदम उठाए हैं, लेकिन जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। पहले भी हो चुके हैं बड़ी हस्तियों के सोशल मीडियो अकाउंट हैक 24 मई 2025- तेजप्रताप का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक लालू यादव के बड़े बेटे और RJD विधायक तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट को 24 मई को हैक कर लिया गया था। इससे एक पोस्ट किया गया है। जिसमें तेजप्रताप यादव एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। बाद में तेजप्रताप मे अकाउंट हैक करने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर… 2 मार्च 2025- सिंगर श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक श्रेया घोषाल ने इसी साल 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया था। श्रेया ने लिखा था कि उनका अकाउंट 13 फरवरी से हैक है। इस पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को एडवाइस भी दी थी। पढ़ें पूरी खबर… 5 जनवरी 2025- भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक्स अकाउंट हैक हुआ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का अकाउंट 5 जनवरी को हैक कर लिया गया था। हैकर ने हुड्‌डा का अकाउंट से नाम और प्रोफाइल फोटो भी हटाथी। नाम को हटाकर वहां सिर्फ डोट (.) लिख दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर… आज होना है एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच यह घटना उस दिन हुई जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इससे सोशल मीडियो पर हड़कंप मच गया। इससे पहले मई 2024 में, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के एक्स अकाउंट हैंडल को हटा दिया गया था। अकाउंट का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ कर दिया गया था और प्रोफ़ाइल चित्र में टेस्ला का लोगो लगा दिया गया था। ……………

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *