महाराष्ट्र के व्यापारियों की जमीन का 55 लाख रु. में ​सौदा, ठग गिरफ्तार

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग सुपेला पुलिस ने जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले ठग कुलदीप सिंह सोनी निवासी संतराबाड़ी को गिरफ्तार किया है। ठग कुलदीप ने महाराष्ट्र के व्यापारियों की जमीन को अपना बताकर 55 लाख रुपए में किसी ​तीसरे व्यक्ति से सौदा कर दिया था। यही नहीं सौदे की रकम 55 लाख रुपए कैश, आरटीजीएस और चेक के माध्यम से ले भी लिया था। लेकिन जब खरीदार ने जमीन के दस्तावेज खंगाले तो पता चला कि ठग ने फर्जीवाड़ा किया है। इसके बाद व्यापारियों ने ठगी की शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने ठग कुलदीप को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संदीप और अनुराग जैन ने शिकायत की। दोनों ने बताया कि कातुलबोर्ड इलाके में उनकी 38 हजार वर्गफीट जमीन है। उस जमीन के नाम से आरोपी कुलदीप ने पावर आफ एटॉर्नी तैयार कर ली। इसके बाद उक्त जमीन का सौदा किसी अन्य के साथ कर दिया। आरोपी ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार करके किसी अन्य खरीदार से इकरारनामा भी कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने खरीदार से 55 लाख रुपए वसूल भी लिए। खरीदी बिक्री के दौरान आरोपी ने अपने कुछ ​परिचितों को भी साथ रखा था। यहीं नहीं आरोपी ने दोनों प्रार्थी के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर खाता भी खुलवा लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *