रतलाम पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नामली थाना पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग कार से 90 किलो से अधिक डोडाचूरा पकड़ा है। जिसके कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए है। कार में राजस्थान के फलोदी व जोधपुर के दो लोगों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने रतलाम-मंदसौर फोरलेन पंचेड़ फंटा नामली में सफेद रंग की आई 20 कार नंबर MH 04 GZ 5511 को रोक कर तलाशी। कार में 6 बोरो में डोडाचूरा भरा मिला। तौल करने पर वजन 90 किलो 800 ग्राम पाया गया। कार में से सवार अशोक (28) पिता चेनाराम विश्नोई निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी (राजस्थान) व रामजस (20) पिता मांगीलाल विश्नोई निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर (राजस्थान) को पकड़ा। डोडाचूरा को जब्ती में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। कहां से लाएं जानकारी जुटा रहे नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कहां से लेने व किसे देने जा रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।


