महाराष्ट्र में महिला बोली- वोट डालने दूसरे जिला भेजा गया:4 बसों में महिलाएं बीड से पिंपरी-चिंचवड़ गईं; खास पार्टी को मतदान करने कहा गया था

महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला ने दावा किया है कि उसे नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए दूसरे जिले में ले जाया गया था। महिला के मुताबिक, वह अकेली नहीं है, जिसके साथ ऐसा हुआ। 15 जनवरी को चुनाव के दिन बीड जिले से करीब 4 बसों में भरकर महिलाएं पिंपरी-चिंचवड़ में वोट डालने गई थीं। महिला के मुताबिक, उन्हें मतदान की जानकारी नहीं थी। उनसे कहा गया था कि पुणे जिले के जेजुरी स्थित खंडोबा मंदिर में स्वयं सहायता समूह की एक बैठक होने वाली है। इसलिए महिलाएं बस में सवार होकर चली गईं। महिला ने 17 जनवरी को बीड के पुलिस अधीक्षक (SP) से मामले की शिकायत की और बताया कि इन सब के पीछे एक अन्य महिला थी। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, उसे एक खास पार्टी को वोट देने के लिए कहा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *