महाराष्ट्र में शख्स ने दोस्त को बालकनी से फेंका, मौत:फोन पर जोर से बात करने से नाराज था; पुलिस बोली- आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली इलाके में एक इमारत के बेसमेंट में 20 अप्रैल को एक शख्स की लाश मिली थी। मृतक का नाम जितेंद्र चौहान (30) था। वो पेशे से कारपेंटर था। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोन पर जोर से बात करने पर युवक को उसके दोस्त ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम आलम (25) है। पुलिस ने बताया घटना के दौरान आलम आईपीएल मैच देख रहा था। तभी जितेंद्र को एक कॉल आया। जितेंद्र जोर-जोर से बात करने लगा। आलम को मैच देखने में दिक्कत हुई। इस बात पर दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान आलम ने जितेंद्र को बालकनी से धक्का दे दिया था। अस्पताल में हुई मौत पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग से गिरने के बाद जितेंद्र को गंभीर चोट आई थीं। उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर इलाज के दौरान अगले दिन मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी आलम के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) के तहत मर्डर का केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *