महावीर कॉलेज में एन.एस.एस क्लब की ओर से कॉलेज परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सर्पोटिंग पार्टनर अपेक्स हॉस्पिटल और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान थे। फ्री मेडिकल कैंप में ईसीजी, शुगर, बीपी के साथ साथ आंखों की जांच भी की गई । फिजीशियन, ईएनटी, डेंटिस्ट ऑर्थोपेडिक, एक्यूप्रेशर, होम्योपैथी,आयुर्वेद आदि कैंप में मौजूद थे। शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संघी, मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला, कॉलेज प्रिंसिपल डा. आशीष गुप्ता ने कैंप की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। एनएसएस समन्वयक डा.जीतेंद्र सिंह बीदावत ने कैंप की महत्ता बताते हुए भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


