महावीर जन्मकल्याणक पर दुर्गापुरा जैन मंदिर में विशेष आयोजन:महावीराष्टक स्तोत्र का संगीतमय पाठ, भक्तिमय माहौल में कार्यक्रम संपन्न

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर चंद्रप्रभ में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंच परमेष्ठि और चंद्रप्रभु भगवान की महाआरती से हुई। मृदुला सुरेंद्र पांड्या ने दीप प्रज्वलन किया। विधानाचार्य प्रद्युम्न शास्त्री ने संगीतमय वातावरण में महावीराष्टक स्तोत्र का पाठ कराया। कार्यक्रम में मैत्री ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अतुल-नीलिमा बिलाला, रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या और सचिव निर्मल संधी उपस्थित रहे। नवनियुक्त रीजन अध्यक्ष सुनील बज, महासचिव नीरज जैन और कोषाध्यक्ष प्रमोद सोनी सहित जयपुर के विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रियंका सोनी, प्रीति जैन, सोनल पाटनी, शशि रानी जैन और विशाखा जैन ने नृत्य नाटिका से समां बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक आलोक-विशाखा जैन और रमेश-संगीता सोगानी ने आयोजन को सफल बनाया। अमित जैन, राजेश पाटनी और रवि सोनी का विशेष सहयोग रहा। समारोह का समापन भगवान महावीर स्वामी की महाआरती के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *