महावीर जयंती पर निकली शोभा यात्रा

बोकारो | हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति और माहेश्वरी समाज चास-बोकारो की ओर से शनिवार को निशान शोभा यात्रा निकाला गया। यात्रा चेकपोस्ट चास स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर 251 निशान हाथों में लेकर भक्त मधुर भजनों पर थिरकते, नाचते हुए बाईपास रोड चास होते हुए धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंचे। यहां हनुमान जी महाराज के दरबार में निशान अर्पण किया गया, तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ व आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी संस्थानों के सदस्यों सहित मुख्य रूप से ओम सोमानी, महेंद्र सोमानी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *