महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र (कीर्ति स्तंभ) इंदौर पर बुधवार को महावीर ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी पुष्पा कासलीवाल, अष्टापद तीर्थ के महामंत्री कीर्ति पांड्या, प्रबंधक ललित राठौर ने दिव्यांग महिला वायजा अली को कृत्रिम पैर भेंट किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ट्रस्ट के इस अनुकरणीय कार्य की दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, अशोक खासगिवाला, टीके वेद आदि ने इस कार्य की प्रशंसा की।


