महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 8 फरवरी को निकालेंगे रथयात्रा

लुधियाना | हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 8 फरवरी को निकाली जाने वाली विशाल रथयात्रा की तैयारियों के संबंध में मीटिंग की गई। मीटिंग चेयरमैन जीवन गुप्ता व प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में की गई। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि रथयात्रा 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे श्री दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर फव्वारा चौक, घुमार मंडी, आरती चौक से होती हुई सराभा नगर मार्केट के आई ब्लॉक स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में महाआरती के साथ विश्राम लेगी। चेयरमैन जीवन गुप्ता ने बताया कि यात्रा में देशभक्ति और प्राचीन धरोहरों की झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। दविंद्र बहल गोगा व सुभाष नागपाल ने बताया कि पूरे मार्ग में दिल्ली के कारीगरों द्वारा भव्य रंगोलियां बनाई जाएंगी और आरती चौक में मुख्य स्वागत समारोह व महाआरती होगी। इस बैठक में राजेश जैन बॉबी, पवन शर्मा, संजीव सचदेवा शेरू, बॉबी कांसल, बनवारी हरजाई, विमल हरजाई, विशाल अग्रवाल, सोनू शंकर, नीरज वशिष्ठ, पवन भारद्वाज, रिंकू तांगड़ी, नवीन अग्रवाल, हितेश गुगलानी, मिंटू शर्मा, पुनीत बांसल आदि मौजूद रहे। मीटिंग में मौजूद हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *