महाशिवरात्रि पर देवघर में निकलेगी भव्य शिव बारात:जमगमगाया शहर, ड्रोन-लेजर शो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी की शाम 6 बजे केकेएन स्टेडियम से बाबा भोलेनाथ की बारात निकलेगी। बारात का रूट बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक से होते हुए बैद्यनाथ मंदिर के पूर्वी द्वार तक जाएगा। डीसी विशाल सागर ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे शहर को रंग-बिरंगी स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है। बारात में 50 घोड़े और 15 ऊंट भी होंगे आकर्षण का केंद्र इस बार की विशेष आकर्षण ड्रोन शो और लेजर शो होंगे। बारात मार्ग पर 30-40 मंचों पर छउ नृत्य और लोक नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बारात में 50 घोड़े, 15 ऊंट और 250 झंडों के साथ देवी-देवताओं और राक्षसों की झांकियां शामिल होंगी। 15-20 तासा दल भी बारात की शोभा बढ़ाएंगे कार्यक्रम में 15-20 भांगड़ा दल और बैंड पार्टियां भी शामिल होंगी। 24-24 लोगों के 15-20 तासा दल भी बारात की शोभा बढ़ाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को यहां की सजावट और सुंदरता लंबे समय तक याद रहे। शहर में पहले से ही शिव धुन बज रही है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें वे एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *