महाशिवरात्रि पर शिव-मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत:सरगुजा में बोलेरो-कंटेनर भिड़ी, मरने वाले में एक महिला और 2 बच्चे, 7 जख्मी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेरो और कंटेनर के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगी दी। बोलेरो सवार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास आज (बुधवार) दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ है। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई। मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने कंटेनर में लगी आग बुझाई हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है। किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………………….. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ जा रहे CG के हेड-कॉन्स्टेबल,मां-बेटे समेत 7 की मौत:यूपी में हादसा, ट्रेलर से टक्कर के बाद उछलकर मकान में घुसी कार महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के हेड-कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा, मां उषा मिश्रा और बेटे अथर्व मिश्रा, ड्राइवर समेत 7 लोगों की यूपी में मौत हो गई। इलाज के दौरान मेड दुर्गा देवी ने भी दम तोड़ दिया। सोनभद्र में रविवार को तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *