महाशिवरात्रि पर सुबह बादल छाए:वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अब 28 फरवरी को बारिश का अलर्ट,2 से 3 दिन बादल छाए रह सकते हैं

महाशिवरात्रि के दिन आज सुबह सीकर में बादल छाए रहे। सीकर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि आज न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सीकर में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा था। हालांकि दोपहर बाद से आसमान में बादल छा चुके थे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब प्रदेश के मौसम में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। कल से इस डिस्टरबेंस का असर प्रदेश के कई इलाकों में देखा जाएगा। इस दौरान दो से तीन दिन बादल छाए रह सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर में 28 फरवरी को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि बादल दो से तीन दिन छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा। 1-2 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *