महाशिवरात्रि रथयात्रा कल

भास्कर न्यूज | लुधियाना हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित विशाल रथयात्रा 8 फरवरी को महानगर में श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। संत समाज के मार्गदर्शन में आयोजित यह यात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में शुरू होगी। रथयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कमेटी के सदस्यों ने वरिष्ठ समाजसेवी अनिल चावला को विशेष रूप से आमंत्रित किया। चावला ने कहा कि इस अवसर पर उनके परिवार द्वारा यात्रा मार्ग पर एक भव्य मंच लगाकर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण आरती चौक होगा जहाँ भगवान भोलेनाथ की महाआरती की जाएगी और विभिन्न प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर दविंद्र बहल गोगा, विभु गुप्ता, कमल सागर, सुभाष नागपाल और विशाल गोसाईं और सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *