महाष्टमी पर सरिया ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बड़की सरिया| चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर सरिया ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और उपासना में लीन रहे। महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। मंदिर परिसर में पूर्व सांसद और भाजपा नेता रविंद्र राय ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उन्होंने मां दुर्गा से देश में शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही कहा कि मां की कृपा सभी पर बनी रहे। मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय ने बताया कि अष्टमी तिथि पर उपवास का विशेष महत्व होता है। खासकर महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं। इससे शक्ति, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नवमी को अखाड़ा और जुलूस निकलेगा। दशमी तिथि को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *