महासभा की बैठक में सामाजिक नियमों पर चर्चा की गई

बालोद| राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की दुर्ग उप समिति की बैठक शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुई। महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में पारिवारिक समस्याएं जटिल होती जा रही हैं। विवाह की बढ़ती उम्र, अंतरजातीय विवाह, सामाजिक नियमों की अनदेखी जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सामाजिक नियमों का पालन नहीं करने पर कड़े नियम लागू किए जाएंगे। बैठक में महासभा उपाध्यक्ष पंकज सिंह भुवाल, महासचिव अशोक ठाकुर, सहसचिव सत्येंद्र राजपूत, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह, महिला सचिव मधुबाला सिंह, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, दुर्ग उप समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, ठाकुर आदर्श सिंह आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *