महासभा ने केंद्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

राजनांदगांव| धमधागढ़ केंद्रीय गोंडवाना महासभा चुनाव में जीत के बाद राजनांदगांव जिला के कल्लूटोला में वीर मेला के अवसर पर कमलेश ध्रुव का प्रथम नगर आगमन हुआ। साथ ही ओड़ारबांधा महासभा के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उदय नेताम, जयपाल सिंह, दौलत सोरी, प्रहलाद उइके, पूनम तारम, परस, सुरेंद्र मंडावी, कुलेश्वर, नरेंद्र, सेवाराम, मुकेश, रोमसिंह मंडलोई आदि मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनके द्वारा सामाजिक पदाधिकारियों से चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *