महासमुंद के पावर प्लांट में मजदूर की मौत:करणी कृपा पावर प्लांट में तीन महीने में तीसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था में कोताही

महासमुंद के करणी कृपा पावर मिनी स्टील प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन की टीम ने घटना स्थल को सील कर दिया जांच दल ने प्लांट के निर्माण साइट पर सुरक्षा मानकों में बहुत सी खामियां पाई गई है। ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया है। मृतक की पहचान अभिषेक बर्मन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक ​​​​​ बैचिंग प्लांट के पास 8 फीट नीचे गड्ढे में कंक्रीट ढलाई का काम कर रहे थे। इस बीच ढलान पर खड़ी मिक्सर मशीन वाहन इसी गड्ढे में जा गिरी। वाहन के नीचे दबने से अभिषेक की मौके पर ही माैत हो गई। सूचना मिलते ही श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र और सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम ने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कारखाने के अधीन कार्यरत मेसर्स फाइव स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके अधिकारियों की गतिविधियों की जांच की गई।श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन डीजल रूम और बेड फिल्टर निर्माण कार्य को सुरक्षा मानक पूर्ण होने तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। मृतक के परिवार को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। जांच के दौरान कारखाना प्रबंधन की ओर से निखिल कुमार, सुनील पांडे, प्रमोद नायर, मनोज, अभय कुमार एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि, करणी कृपा पावर प्लांट में 26 जून 2024 को कोल बंकर स्टीम से 3 श्रमिक सुर्यकांत पटेल, मंदिर हसौद, ललित साहू तुमगांव, यश साहू भोरिंग निवासी बुरी तरह झूलस गए थे। वहीं 08 सितंबर 2024 को फैक्ट्री परिसर में जीसीटी टैंक में दुर्घटना हुआ था, जिसमें खिलेश्वर साहू, भारत वर्मा और डोमार सिन्हा सभी निवासी चंद्रखुरी दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *