महासमुंद में मां ने की बेटे की हत्या:शराब के नशे में विवाद करने वाले युवक को मां ने कुल्हाड़ी से मारा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में एक मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना 23 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे की है। सूरज सोरी (26) शराब पीकर घर पहुंचा। वह अपनी मां रुक्मणी सोरी से गाली-गलौज करने लगा। शराब के नशे में सूरज आए दिन ऐसा व्यवहार करता था। इस बार विवाद के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। रुक्मणी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई वार कर दिए। आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डायल-112 पर कॉल किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल सूरज को जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी मां रुक्मणी सोरी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *