महासमुंद विधायक ने किया जिला अस्पताल का दौरा:60 नवजात शिशुओं को भेंट किए उपहार; माताओं का हालचाल जाना

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ जिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 60 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं का हालचाल जाना। विधायक दंपत्ति ने नवजात शिशुओं को कपड़े, डायपर, तौलिया और सफाई कीट जैसी जरुरी सामान भेंट की। उन्होंने माताओं से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, स्वास्थ्य स्थिति और देखभाल के बारे में जानकारी ली। साथ ही, स्वस्थ रहने और नवजात की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मातृत्व को बताया ईश्वर का वरदान इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि मां और शिशु का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने नवजीवन के इस क्षण को पूरे समाज का उत्सव बताया। उन्होंने जोर दिया कि हर मां और बच्चे तक स्वास्थ्य सुविधाएं तथा आवश्यक संसाधन आसानी से पहुंचने चाहिए। सिन्हा ने मातृत्व को ईश्वर का वरदान बताते हुए कहा कि यह पहल मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जिला अस्पताल जैसी संस्थाओं को सहयोग देने का आह्वान किया, ताकि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। इस पहल के लिए माताओं ने विधायक दंपत्ति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, राहुल आवड़े, महेन्द्र सिक्का, राजू चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, शरद मराठा, हनीश बग्गा, रमेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी और नीलू धृतलहरे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *