महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च:SUV’s में कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ नया इंटीरियर डिजाइन, शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज (6 अक्टूबर) भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV बोलेरो और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। दोनों SUV में को हल्के-फुल्के बदलाव के साथ पेश किया गया है। इनमें नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड ग्रिल डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स जोड़े गए हैं। वहीं, दोनों के केबिन में नई लेदरेट सीट्स और नए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स मिलेंगे। बोलरो नियो में मोका ब्राउन और लूनर ग्रे कलर में दो नए केबिन थीम्स का ऑप्शन भी मिलेगा। 80 हजार रुपए तक सस्ती हुई बोलेरो महिंद्रा ने दोनों SUV में नई टॉप वैरिएंट्स भी जोड़ें हैं। बोलरो अब 4 वैरिएंट्स में मिलेगी। इसमें B4, B6, B6 (O) और नया B8 वैरिएंट है। वहीं, बोलरो नियो 5 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसमें N4, N8, N10, N10 (O) और नया N11 वैरिएंट शामिल है। 2025 महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए रखी गई है, जो मौजूदा मॉडल से 80 हजार रुपए कम है। वहीं, 2025 महिंद्रा बोलेरो नियो की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए रखी गई है। ये SUV भी 50 हजार रुपए तक सस्ती हुई है। दोनों कारों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। 2025 महिंद्रा बोलेरो: वैरिएंट वाइस प्राइस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *