महिलाएं दायित्वों को निभाते हुए समाज के प्रति सजग हैं : सांसद

भास्कर न्यूज| बलांगीर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की आेडिशा में 97 शाखाएं हैं, जो अपनी पूरी ऊर्जा से समाज और राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित है।ं सम्मेलन का सप्तदश प्रांतीय अधिवेशन बलांगीर के विद्या हेवन में शनिवार को किया गया। इसमें ओडिशा प्रदेश से 600 से ज्यादा महिला सदस्य शामिल हुए। उद्घाटन बलांगीर सांसद संगीता कुमारी सिंह देव ने किया। मुख्य अतिथि सांसद सिंह देव ने मारवाड़ी महिला समिति के समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने घर परिवार के दायित्वों को निभाते हुए भी समाज के प्रति अपने दायित्व के प्रति सजग हैं। चाहे रक्तदान हो, नेत्रदान हो, पर्यावरण सुरक्षा हो, गरीबों में वस्त्र बंटन हो, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिद्दत से लगी हुई है। प्रांतीय अध्यक्ष बबीता अग्रवान ने महिला समिति के इस एकता और जोश की तारीफ की। प्रांतीय सचिव पिंकी मोदी ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महिला समिति के दो साल में किए गए कार्यों की सूची प्रस्तुत की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा खेतान ने आज इतनी बड़ी संख्या में महिला शक्ति के एक छत के नीचे उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर महिला समिति के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले व कृतित्व करने वाले बहनों को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सराओगी, राष्ट्रीय महासचिव निशा मोदी, भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमा पंसारी, बलांगीर शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, सचिव ज्योति अग्रवाल मंचासीन थे। कार्यक्रम में सर्वश्री मोहन अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, नरेंद्र जैन, नीलेश अग्रवाल आदि सहित बड़ी संख्या में समाज की उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *