महिलाओं के अधिकार को बढ़ावा देने और जागरूक करने पर जोर दिया गया

भास्कर न्यूज | कवर्धा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आस्था समिति कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ने बताया कि यह संस्था गैर-राजनीतिक और अलाभकारी है। पिछले 25 वर्षों से यह शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के लिए महिलाओं के मुद्दों पर काम कर रही है। इस साल महिला दिवस की थीम एक्सेलेरेट एक्शन रखी गई है, जिसका मतलब है कार्रवाई में तेजी। कश्यप ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए अब काम की गति तेज करनी होगी। यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाने के लिए यह खास अवसर होता है। कई देशों में इसे अवकाश के रूप में भी मनाया जाता है। आस्था समिति की कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राजेश गोयल, रामानुज पाली, मोनिका, लक्ष्मी, रविता, ज्योति, माही, प्रीति, शशि और सपना विश्वकर्मा मौजूद रहीं। नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश: कश्यप ने नारी सशक्तिकरण पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर सफलता के पीछे नारी की ताकत होती है। नारी सम्मान ही असली पहचान है। नारी घर की रौनक और दुनिया की रोशनी है। उन्होंने कहा कि जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वहां समाज आगे बढ़ेगा। महिलाओं की हंसी सशक्त समाज की निशानी है। नारी शक्ति, प्रेम और करुणा का संगम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *