महिलाओं को घसीटकर बस में बैठाया, VIDEO:महासमुंद में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई; 52 परिवारों को भगाया गया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह 4 बजे बड़ी कार्रवाई की। बागबाहरा ब्लॉक के गांधी ग्राम तमोरा में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। करीब 52 परिवार के लोगों को हटाया। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 95, 96 में बने खेत और मेड को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और वन अमले के बीच झड़प हुई। वन विभाग की महिला कर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को घसीटकर बसों में बिठाया। 2012 से इस भूमि पर खेती कर रहे गांव में कुल 52 परिवार रहते हैं। इनमें से अधिकतर आदिवासी परिवार 2012 से इस भूमि पर खेती कर रहे थे। विभाग ने अतिक्रमणकर्ताओं को महासमुंद के बजाय गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसेंद्री गांव में रखा है। गोंड समाज के भवन में रखा गया ग्रामीण संत कुमार खैरवार, गणेश यादव, रमेश ध्रुव सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें गोंड समाज के भवन में रखा गया है। कुछ लोगों को अन्य स्थानों पर भी ले जाया गया है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को मीडिया से छिपाए रखा। अधिकारियों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *