राजस्थान पुलिस की राजकॉप सिटीजन एप अब महिलाओं के लिए मददगार बन रहा है। इसके जरिए मदद मांगने पर पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम भी सुधरा है। एप से मदद मांगने पर 10 से 15 मिनट में पुलिस पीड़िताओं तक पहुंची है। 187040 यूजर्स Rajcop Citizen एप को डाउनलोड कर चुके हैं। गतवर्ष दिसंबर माह में इस पर Need Help Feature एड किया था। एप के जरिए अब करीब 14 हजार लोग मदद मांग चुके। राजकॉप पर Need Help Feature एड करने के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके जरिए सूचना देने देने पर पुलिस टीम क्विक रेस्पॉन्स देकर मदद मांगने वालों के पास 10 से 15 मिनट में पहुंच रही है। एससीआरबी के आईजी शरत कविराज का कहना है कि एप है तो सेफ के नाम से लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजकॉप सिटीजन एप पर महिलाओं की मदद के लिए Need Help Feature एड किया गया है। जिसके जरिए पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम कम हुआ है। इस एप की मुख्यालय पर सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है। चार फरवरी को जोधपुर से एक बालिका ने मदद मांगी, स्कूल जाने के दौरान एक व्यक्ति उसे परेशान करता है। इसकी शिकायत एप पर मिली तो मुख्यालय के कंट्रोल रूम के जरिए स्थानीय पुलिस तक शिकायत भेजी गई। पुलिस ने क्विक रेस्पॉन्स कर पीड़िता को राहत दिलाई। प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप को प्ले स्टोर पर Rajcop Citizen के नाम से सर्च कर डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी अपडेट करे। इसके बाद कभी जरूरत पड़ने पर अलग-अलग सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं के लिए Need Help Feature एड किया गया है। एप पर इसके अलावा चोरी, गुमशुदगी, किराएदार, नौकर, ड्राइवर का सत्यापन आदि से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं। ऐसे काम करता है राजकॉप एप सेंट्रल कन्ट्रोल रूम में नोटिफिकेशन जाता है। जिसे स्वीकृत करने पर पीड़ित को सूचना दिखाई देगी। कंट्रोल रूम द्वारा पीड़ित को फोन कर समस्या की जानकारी लेने के बाद तुरंत ही संबंधित पुलिस के इमरजेंसी वाहन को डिस्पेच की जाती है। पीड़िता के नजदीकी पुलिस तुरंत रवाना होती है, जिसकी लोकेशन भी पीड़ित देख सकते हैं।


