महिलाओं ने कपड़ो में छुपाकर घी-बादाम किए चोरी,VIDEO:चुराने से पहले प्रोडक्ट से सिक्योरिटी टैग हटाया, दूसरी बार चोरी के लिए पहुंची तो 2 को पकड़ा

अजमेर में विशाल मेगा मार्ट से चोरी की वारदात सामने आई है। चार महिलाओं ने दिनदहाड़े कपड़ों में करीब 2 लख रुपए के घी और बादाम चोरी कर लिए। चोरी करने से पहले महिलाओं ने प्रोडक्ट से सिक्योरिटी टैग भी हटा दिया। स्टॉक में कमी मिलने पर सीसीटीवी चेक किया तो चोरी का खुलासा हुआ। पहली घटना 7 दिसंबर की है। जिसमें करीब चार महिलाओं ने वारदात की थी। दूसरी बार बुधवार को दो महिलाएं वापस वारदात के लिए पहुंची तो स्टाफ ने पहचान लिया। स्टोर मैनेजर की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को गाड़ी सहित विरासत में लेकर शांतिभंग में गिरफ्तार किया। मार्च में हुई चोरी का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह के अनुसार दोनों महिलाएं हरियाणा के रहने वाली हैं। जिन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्टोर मैनेजर जयपुर रोड टीटी कॉलेज के सामने विशाल मेगा मार्ट में वह कार्यरत है। 7 दिसंबर को उनके मार्ट में चोरी हुई थी। स्टॉक में जब कमी पाई गई तो सीसीटीवी चेक किए थे। जिसमें खुलासा हुआ कि करीब चार महिलाओं के द्वारा चोरी की वारदात की गई है। स्टोर मैनेजर ने बताया कि चारों महिलाओं ने करीब 2 लाख के घी और बादाम मार्ट से चोरी किए थे। महिलाओं के द्वारा पहले सभी प्रोडक्ट से सिक्योरिटी टैग हटाए गए और बाद में उन प्रोडक्ट को अपने कपड़ों में छुपा लिया। मार्च से चोरी कर एक कार से चारों महिलाएं फरार हो गई। महिलाओं के द्वारा 7 दिसंबर को करीब दो अन्य मार्ट में भी वारदात को अंजाम दिया था। वापस चोरी करने पहुंची तो पकड़ा स्टोर मैनेजर दिलीप प्रसाद ने बताया कि बुधवार को कार से दो महिलाएं वापस चोरी करने पहुंची थी। लेकिन दोनों महिलाओं को स्टाफ ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को कर सहित दोनों महिलाओं को हवाले किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *