महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली, भजनों पर नृत्य

टोंक|अयोध्या में रामलला की स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में महिलाओं ने प्रभातफेरी निकाली तथा भजनों पर नृत्य किया। एडवोकेट हर्षिता जैन, मधु गोयल व रेखा टिक्कीवाल की मौजूदगी में सभी महिलाएं एकत्रित हुई। इसके बाद मोहल्ले में प्रभातफेरी को रवाना किया। ये विभिन्न गलियों में होती हुई मंदिर पहुंची। प्रभातफेरी में शामिल महिलाओं ने प्रभु भक्ति में भाव विभोर होकर नृत्य किया। हर्षिता जैन ने बताया कि सुबह ठंड और घने कोहरे के बावजूद लोगों में राम भक्ति का जोश रहा। फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। जिन गलियों से फेरी गुजरी वहां से रामभक्त साथ जुड़ते गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *