भास्कर न्यूज | पिरदा/ बोरसी नगर पंचायत भिंभौरी में महिला समूह व ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 25 दिसंबर से चल रहा है। जिसमें पंडित अनूप साहेबराम तिवारी कथा वाचक है। जो कि 2 जनवरी तक कथा होगी। कार्यक्रम में मंगलवार की श्री कृष्ण जन्म की कथा एवं गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। जिसमें सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर की महिलाओं ने मिलकर भगवान के लिए 56 भोग बनाए थे। भजन गायक सागर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राही साहू, यमुना वर्मा, उत्तरा परगनिहा, संदीप परगनिहा, संगीता परगनिहा, सरोज पाठक, सुरेखा पाटिल, बिसाहिन यादव, रोशनी साहू, ज्योति परगनिहा, हेमा धीवर सुरजू साहू, ज्योति धीवर, रैनी यादव, बिंदु साहू, राजेश्वरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।


