महिलाओं से छेड़खानी पर 2 घंटे चले ईंट-पत्थर:अलीगढ़ में 15 घायल, 2 समुदाय के बीच जमकर बवाल; लोग बोले- फायरिंग भी की

अलीगढ़ में महिलाओं पर अश्लील कमेंट को लेकर 2 समुदाय के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। सोमवार शाम 5 बजे 4-5 युवक शराब के नशे में रोड़ पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही महिलाओं पर उन्होंने गंदे कमेंट किए। इस पर कुछ लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वह गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और वह एक-दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। लोगों का कहना है कि फायरिंग भी हुई है। करीब 2 घंटे तक वहां पत्थरबाजी चलती रही। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। घटना में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब दोनों पक्ष शांत हुए। घायलों को इगलास सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना के बाद से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा विवाद दिख रहा है। घटना इगलास थाना क्षेत्र के ज्वार गांव की है। पहले देखिए तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर
घायल विमल ने बताया- शाम करीब 5 बजे शराब के नशे में दूसरे समुदाय के 5-6 लोग मेरे टोले में जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही महिलाओं पर वे अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। जब महिलाओं ने विरोध जताया, तो उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी देने लगे। इसके बाद गांव के कुछ अन्य लोग मौके पर आए और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस बीच उनके परिवार के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वे एक घर की छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। थोड़ी ही देर में दूसरी तरफ से भी पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें हम लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सीओ बोले- ताश खेलने पर हुआ विवाद
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया- ताश खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पथराव में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी इगलास में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में रशियन ने लगाए ठुमके, कई नेता पहुंचे:IPL सटोरिया ‘टकला’ ने पार्टी दी, शराब कारोबारी ने फाइनेंस किया मुरादाबाद में रशियन डांस के साथ पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई नेता भी शामिल हुए। वीडियो नए साल के जश्न का है। एक जनवरी को हुई इस पार्टी में शहर के एक नामचीन शराब कारोबारी और आईपीएल सट्टेबाज के साथ कई अन्य लोग भी नजर आए। वीडियो में एक कद्दावर नेता एकदम मंत्रमुग्ध होकर रशियन डांस देखते नजर आए। पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि रशियन डांसरों का ये पैकेज अपराधियों में ‘टकले’ के नाम से मशहूर IPL सट्टेबाज ने उपलब्ध कराया था। जिसे शराब कारोबारी ने फाइनेंस किया था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *