महिला अफसर के पति के 2 लव-अफेयर:युवतियों ने पत्नी के सामने बॉयफ्रेंड को पीटा, सिर फोड़ा; इधर चाकूबाजी में युवक की अतड़ी बाहर निकली

रायपुर में अफेयर के चक्कर में एक पति का सिर फूट गया है। पति की पत्नी के सामने दो लड़कियों ने जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में विधानसभा पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज की है। वहीं एक दूसरे मामले में युवक पर चाकू से हमला हो गया है। हमला इतना भयानक था कि युवक की अतड़ी बाहर आ गई। आरोपियों ने मर्डर करने के फिराक में युवक पर जानलेवा हमला किया। विवाद की शुरुआत गाली गलौज से हुई थी। यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत पहले मामले में सोनी कुमारी ने शिकायत की। जिसमें बताया कि वह गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहती है। वह महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर है। 29 जून को रात 1:30 बजे दो लड़की रेशमा किरण और पिंकी सिंह राजपूत नशे की हालत में उनके घर पर घूसे। फिर उनके पति राजेश को खोजने लगे। फिर वापस चले गए। सुबह 5:30 बजे उनके पति राजेश कुमार सिंह घर आए। उनके सिर से खून निकल रहा था। उनके पीछे दोनों लड़कियां भी घर आ गई, उन्होंने सोनी के सामने फिर एक बार राजेश की पिटाई कर दी। विधानसभा पुलिस से सोनी कुमारी ने लड़कियों के खिलाफ दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत की है। इसके बाद लड़कियों पर एक के बाद एक 2 FIR दर्ज किया गया है। दोनों लड़कियों ने सोनी के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की है। जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। लड़कियां बोली- राजेश ने हमारे साथ की मारपीट इस मामले में रेशमा ने भी विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। जिसमें बताया कि वह राजेश को 3 साल से जानती हैं। वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। रेशमा ने बताया कि वह जानती थी कि राजेश शादीशुदा है। लेकिन तभी पता चला कि एक पिंकी सिंह नाम की अन्य महिला के साथ भी उसका संबंध है। FIR के मुताबिक, 29 जून को पिंकी और रेशमा एक ही घर पर थे। तभी सुबह साढ़े 5 बजे राजेश घर आया। फिर उसने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लड़कियों की शिकायत पर भी विधानसभा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। दूसरा मामला मौदहापारा में चाकूबाजी से जुड़ा अहसान के जीजा सद्दाम हुसैन ने बताया कि 28 जून को उसका साला अहसान अपने दोस्तों के साथ दुकान से मोबाइल लेकर आ रहा था। इस दौरान रजबंधा मैदान मौदहापारा में अभय रक्सेल, अंकुश रात्रे और अन्य लोग बैठे हुए थे। उन्होंने अहसान और उसके दोस्तों को गाली गलौज देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। फिर अभय ने अपने पास रखे चाकू से अहसान के पेट पर हमला कर दिया। पेट से अतड़ी बाहर आई इस हमले में अहसान के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस जानलेवा हमले के मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। ………………… रायपुर में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10वीं की छात्रा का मर्डर…CCTV फुटेज में दिखा संदेही: रायपुर में चाकू-पत्थर से मारकर नाबालिग को खेत में फेंका, क्राइम-सीन पर मिला हत्यारे का सामान रायपुर में 10वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *