महिला उत्थान मंडल ने श्रद्धापूर्वक मनाया तुलसी पूजन दिवस

जालंधर| महिला उत्थान मंडल जालंधर कैंट में वीरवार को तुलसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों ने विधिवत पूजन कर की। पूजन के बाद भक्तों ने तुलसी माता के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। जय जय जय तुलसी माता आरती के साथ सभी ने पुष्पवर्षा कर मां तुलसी का वंदन किया। बहनों ने बताया कि तुलसी माता हमारी रक्षक, पोषक हैं। शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से हमें विकसित करती है। यहां पूनम, सोनी साहू, पलक, मधु व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *