महिला उद्यमी संघ का व्यापार मेला आज से

बिलासपुर| महिला उद्यमी संघ द्वारा व्यापार मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह 5 दिसंबर से राघवेन्द्र राव सभा भवन में शुरू होगा। तीन दिवसीय यह मेला 7 दिसंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी करेंगी। मेले का प्रमुख उद्देश्य महिला उद्यमियों को मजबूत मंच प्रदान करना, स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना तथा स्वयं सहायता समूहों को व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और कई स्टॉल पहले ही बुक किए जा चुके हैं। मेले में कोसा साड़ियां, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, हर्बल व ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, फार्म फ्रेश उत्पाद, विभिन्न प्रकार की डिजाइनर साड़ियां, फैंसी बैग्स और स्वादिष्ट फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए भी विशेष गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। महिला उद्यमी संघ ने कहा कि यह मेला स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करेगा और महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को नई दिशा देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *