महिला कलेक्टर को पालकी पर बैठाकर विदाई किया:गीत बजा- पालकी में होके सवार चली रे…; रीवा SDM को लड्डुओं से तौलने लगे

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 12 कलेक्टरों सहित 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें सात जिलों की कमान महिला अफसरों को दी गई है। इसके बाद दो महिला अफसरों को अलग-अलग अंदाज में विदाई दी गई। सिवनी कलेक्टर रहीं संस्कृति जैन को पालकी में बैठाकर विदा किया गया। वहीं, रीवा की एसडीएम रहीं वैशाली जैन को लड्‌डुओं से तौलने की तैयारी थी, हालांकि उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि प्रदेश के 5 जिलों की कमान पति-पत्नी संभाल रहे हैं। ये पहली बार है जब प्रदेश के 17 जिलों की जिम्मेदारी महिला अफसरों पर है। पहले जानिए कैसे हुई IAS संस्कृति जैन की विदाई… विदाई समारोह के बाद पालकी पर बैठाया
भोपाल नगर निगम आयुक्त बनी सिवनी कलेक्टर रहीं संस्कृति जैन को बेहद अलग अंदाज में जिले से विदाई दी गई। अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय स्थानीय ने विदाई समारोह का आयोजन किया था। समारोह के बाद संस्कृति जैन को रथनुमा पालकी पर बैठाया गया। पालकी में उनके साथ दो बेटियां भी बैठीं। इस दौरान ‘पालकी में होके सवार चली रे’ गाना भी बजाया गया। रीवा में SDM को लड्‌डुओं से तौलने की तैयारी थी
रीवा की एसडीएम रहीं वैशाली जैन का रतलाम ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद बीते गुरुवार को वकीलों ने विदाई समारोह आयोजित किया। वकीलों ने एसडीएम वैशाली को लड्‌डुओं से तौलकर सम्मान की तैयारी की थी। हालांकि एसडीएम वकीलों के अनुरोध के बावजूद तराजू पर नहीं बैठीं। उन्होंने वकीलों के अनुरोध पर तराजू को प्रणाम कर सम्मान के लिए आभार जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा- एसडीएम वैशाली जैन ने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया था। अवैध वसूली, कालाबाजारी और भू-अर्जन घोटाले में उन्होंने कार्रवाई करके स्थानीय लोगों में भरोसा जगाया है। पहली बार 17 जिलों में महिलाएं कलेक्टर
तबादलों के बाद मप्र के 55 जिलों में से 17 जिलों में महिला कलेक्टर बनाई गई हैं। इनमें उषा परमार को पन्ना, रजनी सिंह को नरसिंहपुर, नीतू माथुर को अलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी, जमुना भिडे को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, मिशा सिंह को रतलाम और नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी, नर्मदापुरम सोनिया मीना, मैहर में रानी बाटड, रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रुचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बडवानी जयति सिंह, खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना बतौर कलेक्टर कमान संभाल रहीं हैं। यह खबर भी पढ़ें… 24 आईएएस के तबादले, 12 कलेक्टर बदले मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *