महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह आईं नाथद्वारा:श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के किए दर्शन, महिला पदाधिकारियों से की चर्चा

प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने आज नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन किए। सारिका सिंह के नाथद्वारा पहुंचने पर नगर कांग्रेस व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उपरना व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सारिका सिंह ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार प्रभु के दर पर आना हुआ है, प्रभु से यही कामना है कि देश प्रदेश में खुशहाली आए और प्रदेश की जनता को मंहगाई सहित अन्य मुद्दों से राहत मिले। उन्होंने कहा कि मेवाड़ एक बड़ा रीजन है और हमेशा से कांग्रेस यहां मजबूत रही है, लेकिन इस बार जो कमियां रही है पार्टी इस पर अनुसंधान कर रही है और जो भी होगा सुधार किया जाएगा और आशा है कि आने वाले इलेक्शन में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी । उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस को हर बूथ पर सक्रिय किया जाएगा, सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नाथद्वारा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष गौरी चौधरी, पीसीसी सदस्य आशा पालीवाल, राजकुमारी पालीवाल, उषा विजयवर्गीय, सुनीता, निर्मला सोनी, सोनू, सुनीता रजक, वंदना पालीवाल, चेतना सोनी, हिमानी नंदवाना, नेहा गुर्जर, विमल शर्मा, ज्योति, मीनाक्षी सनाढ्य, आयुषी, काजल गुर्जर, प्रेम कुँवर झाला सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *