महिला की घर में अचानक बिगड़ी तबीयत:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 साल पहले हुई थी शादी

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतका की पहचान सेमरा निवासी अजय कुशवाहा की पत्नी रेखा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रेखा की शादी करीब 7 साल पहले सेमरा गांव के अजय कुशवाहा से हुई थी। उसका मायका फूलपुरा गांव में है।
सोमवार सुबह रेखा घर पर काम कर रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की संदिग्ध प्रकृति को देखते हुए जिला अस्पताल पुलिस चौकी को सूचित किया गया। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर सैपऊ थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *