महिला की जघन्य हत्या- बेटे-बहू समेत 3 गिरफ्तार:पैसे के लेनदेन में रस्सी से गला घोंटा; पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचला

खंडवा में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था। लाश की पहचान के बाद पुलिस हत्या के आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई थी। शंका के आधार पर चार नजदीकी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें खुलासा हुआ कि महिला के बेटे और बहू ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। लाश को जंगल में छिपाने में एक रिश्तेदार की मदद ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे और बहू ने महिला को मारने के बाद भी गहरे जख्म दिए। पैसे के मामूली लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पत्थर फेंककर मार दिया। महिला अचेत होकर जमीन गिर गई तो रस्सी लाकर गला घोंट दिया। बाद में लाश को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में ले गए। जहां महिला के जिंदा होने के शक में पेट में दराता मारा। लाश की पहचान ना सकें, इसलिए सिर को पत्थर से कुचल दिया। इधर, अगले दिन ही जंगल में लाश दिखाई दी। हाथ पर नाम गुदा होने से महिला की पहचान हो गई। सेवनबाई के रूप में हुई थी महिला पहचान शुक्रवार दोपहर 2 बजे नर्मदानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश इंधावड़ी के जंगल में मिली है। मौके पर पहुंची को अज्ञात शव मिला। ग्रामीण भी पहचान नहीं पाए थे। हाथ पर सेवनबाई नाम गुदा हुआ था। देर शाम महिला की पहचान 8 किलोमीटर दूर केलवाखुर्द निवासी 55 वर्षीय सेवनबाई उर्फ सेवंतीबाई के रूप में हुई। शव की पहचान के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी। महिला के बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुलिस ने सेवनबाई के बेटे जगदीश और बहू मंजू बाई को संदेह होने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जगदीश ने बुआ कलाबाई निवासी इंदौर को 5 हजार रूपए देने की बात पर झगड़ा किया था। वह मां से बुआ को पैसे दिलाने की बात करता था। जवाब में मां ने कहती थी कि जमीन बेचकर पैसे दे देते हैं। जिसके लिए जगदीश मना करता था। घटना वाले दिन गुरुवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में जगदीश घर पहुंचा। उसने मां सेवनबाई के साथ पैसे के लेनदेन को फिर से विवाद किया। इस बीच सीमेंट का पत्थर उठाया और सेवन बाई के सिर पर मार दिया। बाद में पंखे पर टंगी रस्सी उतारकर पीछे से गला घोंट दिया। मृतिका जमीन पर गिर गई। इसी दौरान जगदीश का साला कृष्णा भी घर पर आ गया। जगदीश की पत्नी मंजूबाई ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए कृष्णा से मदद मांगी। कृष्णा की बाइक पर शव को रखा और इंधावडी के जंगल में ले गए। जहां पर मृतिका के जिंदा होने का शक होने पर जगदीश ने पेट में दराता घोंप दिया। पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचल दिया। तीनों के खिलाफ हत्या का केस, आरोपी गिरफ्तार थाना नर्मदानगर टीआई विकास खिंची के मुताबिक, महिला की हत्या के मामले में आरोपी जगदीश, कृष्णा और मंजूबाई को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त पत्थर, हंसिये और बाइक भी बरामद की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जघन्य हत्या का खुलासा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *