महिला की संदिग्ध हालत में मौत:ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, 3 महीने पहले भी पीटा

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भैंसेना गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के शव को पुलिस ने अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। तीन महीने पहले महिला पूजा के पति, जेठ, जेठानी और सास ने बेरहमी से मारपीट की थी। महिला पूजा (21) पत्नी रामानंद के पिता सुंदर सिंह निवासी सालेपुर थाना कौलारी ने बताया कि उसने ढाई साल पहले 6 मई 2022 को अपनी पुत्री पूजा की शादी भैंसेना गांव के रहने वाले रामानंद के साथ की थी। तीन महीने पहले विवाहिता पूजा के पति, जेठ, जेठानी और सास ने उसकी बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर घायल हुई विवाहिता को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां से ठीक होने के बाद विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। महिला के पिता ने बताया कि गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर से उसकी बेटी के साथ मारपीट की। जिसके बाद पीहर पक्ष के लोग उसे अस्पताल इलाज के लिए ले गए, जहां महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर महिला के शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रख दिया गया है। पीहर पक्ष द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद मेडिकल बोर्ड से विवाहिता का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *