महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब:रायपुर में धार्मिक कथा सुनने गई थी, 95 हजार का था, आरोपी तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर के लाखेनगर क्षेत्र में भागवत कथा सुनने गई महिला के गले से शातिर अज्ञात बदमाश ने चोर ने सोने का मंगलसूत्र गायब कर दिया। घटना 29 नवंबर की दोपहर सोनकरपारा स्थित मंदिर की है। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है। द्वारिका इंदुरिया ने पुरानी बस्ती पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सरस्वती इंदुरिया दोपहर करीब 3 बजे भागवत कथा सुनने मंदिर गई थीं। कथा समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटीं, तो गले में पहना हुआ मंगलसूत्र गायब था। महिला ने बताया कि कथा के दौरान मंदिर में काफी भीड़ थी, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले से मंगलसूत्र पार कर दिया। घटना का पता घर लौटने के बाद चला, जिसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गए मंगलसूत्र की कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *