महिला के नहर में कूदने की आशंका:किनारे पर मिली चप्पल, निगम की रेस्क्यू टीम सर्च अभियान में जुटी

कोटा शहर के छावनी इलाके में एक महिला के दायीं मुख्य नहर में कूदने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस और निगम के गोताखोर की टीम मौके पहुंची। नहर किनारे महिला की चप्पल मिली, जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। महिला का नाम छावनी निवासी जाहिदा बताया गया है, जो देर रात करीब 3 बजे घर से निकली थी। सुबह पता लगने कर बाद नहर के आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया- कंट्रोल रूम से एक महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। बताया गया कि देर रात 3 बजे करीब महिला घर से लापता हुई। उसकी चप्पल नहर के किनारे पड़ी हुई थी। महिला के नहर में कूदने की आशंका है। सुबह गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने नहर नहर उद्योगनगर इलाके तक महिला को तलाशा,लेकिन सफलता नहीं मिली। ये दायीं मुख्य नहर छावनी से कैथून की तरफ जा रही है। गोताखोरों की टीम नहर में महिला को ढूंढने में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *