अजमेर में बुजुर्ग महिला के पर्स से सोने के टॉप्स और 129000 नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों के द्वारा बाजार में दिनदहाड़े ब्लेड से कट लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार अजय नगर निवासी नरेश जेठानी की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां अनीता जेठानी नया बाजार में सोने की चूड़ियां बेचने के लिए निकली थी। चूड़ियां बेचने के बाद जिसकी रकम 129000 लेकर वापस आ रही थी। पीड़ित ने बताया कि मां के पर्स में सोने के टॉप्स और एक लाख 29 हजार रुपए नगदी थी। मां नया बाजार से चूड़ी बाजार जा रही थी इसी दौरान मदार गेट पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बेग में कट लगा हुआ है। जब उसे चेक किया तो सोने के टॉप्स और 1 लाख 29 हजार रुपए नगदी गायब थी। इसके बाद मां के द्वारा फोन कर उसे सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


