महिला के पेट से 10 सेमी की गांठ निकाली:नीमच जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने ऑपरेशन किया, एक साल से दर्द से परेशान थी

नीमच के वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल में एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 सेंटीमीटर की बड़ी गांठ निकाली है। महिला पिछले एक साल से पेट दर्द और भारीपन के कारण काफी परेशान थी। पिपल्या हाडा की रहने वाली 40 वर्षीय ललिता भील को लंबे समय से पेट में तकलीफ थी। भाजपा अजजा मोर्चा के पवन भील की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि गांठ का आकार काफी बड़ा है, जिससे ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया था। विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने सूझबूझ से इस गांठ को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन इस सफल ऑपरेशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन जैन, सहायक प्राध्यापक डॉ. अपूर्व चौहान, सीनियर रेजिडेंट डॉ. निरल जैन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कुनाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉक्टर्स की इस विशेषज्ञ टीम ने महिला को नई जिंदगी दी। स्वस्थ होकर घर लौटी महिला ऑपरेशन के बाद महिला की सेहत में तेजी से सुधार हुआ और शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सरकारी अस्पताल में मिले इस बेहतर इलाज और सफल ऑपरेशन के लिए महिला के परिजनों और समाज के लोगों ने डॉक्टर्स की टीम का आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *