महिला के सूने घर से लाखों के जेवर चोरी:शादी में शामिल होने गुड़गांव गई थी, मुरार में वारदात

मुरार थाना क्षेत्र में एक सूने घर से लाखों के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। केशव विहार कॉलोनी निवासी एक महिला परिवार के साथ शादी में शामिल होने गुड़गांव गई थी, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1 लाख 70 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संतोष देवी पत्नी गजराज सिंह परमार ने बताया कि वे 1 से 3 दिसंबर के बीच अपने परिवार के साथ गुड़गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उनका घर खाली था। संतोष देवी के अनुसार, उनके घर में रहने वाला किराएदार भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी खाली समय का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई और अलमारी में रखे जेवर चुरा लिए। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *