महिला को अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल:गांव की ही एक युवती पर लगाए आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने गांव एक युवती पर अश्लील फोटो वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने, गाली गलौच करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने रिपोर्ट दी कि लगभग 4 वर्ष पूर्व उसकी तबियत खराब हुई थी। जिसके चलते आरोपी उसे श्रीनगर के निकट एक तांत्रिक के पास लेकर गई। उसने तांत्रिक को उससे 11 हजार रुपए दिलवाए। उपचार नहीं होने पर उसने और उसके पति ने तांत्रिक से 11 हजार रुपए वापिस करने की मांग की। इसके बाद से ही आरोपी ने रंजिश रखते हुए दुकान पर आकर तांत्रिक क्रिया करते हुए जान से मारने की धमकी दी।उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर वायरल कर दिए। उसने फोन पर गाली गलौच कर के ब्लैकमेल करते हुए पैसो की मांग करती है। उसे मना करने पर लड़ाई झगड़ा करती है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही आरंभ कर दी है। इनपुट – सुधीर मित्तल और रियाज अहमद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *