महिला को अश्लील मैसेज भेजने पर परिजनों ने मेडिकल संचालक की पिटाई कर दी। उसे दुकान से बाहर खींचा और लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। करीब 6-7 लोग मिलकर उसे पीटने लगे। बाल पकड़ कर गिरा दिया और जमीन पर घसीटा। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला कहती सुनाई दी कि इसे छोड़ दो मर जाएगा। लेकिन परिजन करीब डेढ़ मिनट तक उसे पीटते रहे। मामला जालोर के बागोड़ा थाना इलाके का है। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। देखें तस्वीरों में कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम सोमवार को हुई थी मारपीट बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया- मारपीट की घटना 5 दिन पुरानी सोमवार 22 सितंबर की है। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आने पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी थी। लेकिन, वीडियो में मारपीट करने वाले 3 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया कि मारपीट महिला को अश्लील मैसेज भेजने पर की गई थी। माफी मांगी- मेरे से गलती हो गई। शुक्रवार शाम वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर 3 लोगों को पकड़ा। मारपीट का ये वीडियो 2 मिनट 7 सेकेंड का है। इसमें कुछ युवक मेडिकल संचालक की दुकान पर खड़े बहस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उसे दुकान से पकड़ कर बाहर खींच लेते हैं। वीडियो में युवक कहते नजर आ रहे हैं कि तूने मैसेज क्यों भेजे। इस पर व्यापारी कहता है कि मेरे से गलती हो गई। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। उसके बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा देते हैं और लातें मारते हैं। इस दौरान पीछे खड़ी महिलाएं कहती सुनाई देती हैं कि अब बस करो मत मारो इसे। वीडियो में व्यापारी के सिर से खून बहता भी नजर आ रहा है।


