महिला को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:हाइवा को भी पुलिस ने किया जब्त, कल ग्रामीणों ने 3 घंटे किया था स्टेट हाईवे जाम

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में कल देर शाम हाइवा के कुचलने से हुई महिला की मौत के बाद आज पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कल हादसे के बाद ग्रामीणों ने बयाना स्टेट हाईवे पर 3 घंटे तक जाम लगाया था। जिसके बाद स्टेट हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। मृतक महिला मोहन देई (42) निवासी जरीला गांव के पति दारा सिंह ने पुलिस को FIR देते हुए बताया है की कल शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मेरी पत्नी मोहन देई गांव में हरिराम की दुकान पर सब्जी लेने जा रही थी। तभी रुदावल की तरफ से एक हाइवा आया। जिसमें मोहन देई को कुचल दिया। घटना में मोहन देई की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने हाइवा को रुकवाया और ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर ने अपना नाम लोकेश निवासी बोकोली थाना गहनौली होना बताया। मोहन देई रुदावल की एक गौशाला में काम करती थी। उसी की कमाई से पूरे परिवार का पालन पोषण होता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर संकट आ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *