महिला चोर ने दांतों से काटी 4.5 लाख की चेन,VIDEO:झांसी में धक्का-मुक्की में गर्दन पर मुंह सटाया, पलक झपकते ही चुराकर भागी

झांसी में महिला चोर ने दांतों से 4.5 लाख की चेन काट ली। भागवत कथा में मंच के पास जैसे ही धक्का-मुक्की हुई, महिला चोर रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के पास पहुंची। अपनी सहेली के साथ उन्हें घेर लिया। एक ने महिला के कंधे पर हाथ रखा। दूसरे ने गर्दन पर मुंह सटाकर दांतों से चेन काटकर चोरी कर ली। सिर्फ 10 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया। इस दौरान भाजपा विधायक रवि शर्मा भी कथा सुनने पहुंचे थे। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी में 14 जनवरी को हुई, लेकिन वीडियो आज सामने आया। अब तक दोनों महिला चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के चेन चुराने की 3 तस्वीरें देखिए- रिटायर्ड दरोगा की जुबानी, पूरा मामला जानिए अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी दयाशंकर व्यास ने बताया, ‘मैं रिटायर्ड दरोगा हूं। मेरी पत्नी ज्ञान देवी सत्संग सुंदरकांड समिति की सदस्य हैं। कॉलोनी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए पत्नी रोजाना जाती थीं। 14 जनवरी को भाजपा विधायक रवि शर्मा और उनकी पत्नी, मेरी पत्नी को सम्मानित करने वाले थे। पत्नी, बहू और बच्चों के साथ कथा में आई थीं। यहां कृष्ण जन्म के समय मंच से फल-फूल और खिलौने लुटाए जा रहे थे। इसे पाने के लिए काफी महिलाएं मंच तक पहुंच गईं। इससे धक्का-मुक्की होने लगी। तभी दो महिला चोरों ने मेरी पत्नी को घेर लिया और चेन तोड़ ली।’ एक ने कंधे पर हाथ रखा, दूसरे ने चोरी की दयाशंकर ने आगे बताया, ‘एक महिला चोर ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा और दूसरी महिला ने अपने दांतों से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। दोनों चेन लेकर गायब हो गईं। बाद में बहू और बेटे ने देखा तो पता चला। चेन 35 ग्राम की थी। उसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। उस दिन चार महिलाओं की चेन चोरी हुई थी। घटना के दिन पुलिस व्यवस्था मौजूद नहीं थी, लेकिन विधायक के हड़काने पर पुलिस लगाई गई। हम लोगों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में दोनों महिला चोर नजर आ रही हैं।’ ————————— ये भी पढ़ें- महाकुंभ मॉडल की यूट्बर्स को धमकी- कोर्ट में घसीटूंगी:अश्लील पोस्ट पर कहा- बदनाम किया जा रहा महाकुंभ से वायरल हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- ये सब पोस्ट करने वाले मौनी अमावस्या के बाद कोर्ट में नजर आएंगे। मैंने बहुत कुछ बर्दाश्त किया। मगर इस बार नहीं करूंगी। किसी भी मीडिया चैनल, इन्फ्लुएंसर ने मेरे करेक्टर को जस्टिफाई किया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *