महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वाभिमान’ कार्यक्रम में महिलाओं का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के महिला सशक्तिकरण प्रकल्प “संतुलन’ के अंतर्गत ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ को समर्पित समारोह का आयोजन किया। शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित हुए समारोह में समाज सेविका स्वराज ग्रोवर और प्रशिक्षित साध्वी की टीम की सदस्य शामिल हुई। संस्थान द्वारा हर साल 1 से 31 मार्च तक ‘स्वाभिमान’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं के असाधारण योगदान को पहचान देने का कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल अभियान का 10वां अध्याय पूरा हुआ। इस कार्यक्रम में नारीत्व की आधुनिक चुनौतियों पर पैनल चर्चा हुई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की विख्यात महिलाएं शामिल हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *