जयपुर में चारू ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की है। कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड्स अलाउएंस की शुरुआत की है। यह अलाउएंस महिला कर्मचारियों को बेहतर स्वच्छता और पोषण के लिए दिया जाएगा। कंपनी की एचआर हैड भारती चौधरी ने इस पहल का प्रस्ताव रखा। एमडी अतुल गुप्ता ने इसे तत्काल मंजूरी दे दी। चारू ग्रुप जयपुर की पहली कंपनी बन गई है जो अपनी महिला कर्मचारियों को यह विशेष भत्ता प्रदान करेगी। महिला दिवस के अवसर पर कंपनी के मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘आज की बॉस मैं’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में हर विभाग का नेतृत्व पूरे दिन महिला कर्मचारियों ने किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


